निकाह के बाद दूल्हे ने की दहेज की मांग, दुल्हन ने दी तहरीर
कुशीनगर, मार्च 30 -- कुशीनगर, हिटी। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता ने पति पर निकाह के बाद दहेज की मांग करने के मामले में हाटा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।रविवार की दोपहर बाद कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदा जमीन सिकटिया निवासी नवविवाहिता सहनोज खातून ने तहरीर देकर गुहार लगाई कि पिछले 23 मार्च को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देउरवा निवासी कौनैन सिद्दीकी के साथ निकाह हुआ। निकाह के बाद कौनैन अपने घर ले जाने से मुकर रहा है और तीन लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा है। उसने कहा है कि जब तक दहेज की डिमांड पूरी नहीं होगी, तब तक घर नहीं ले जाऊंगा। उसने यह भी बताया कि हमारी सास फोन पर धमकी दे रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने कहा कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.