मेरठ, अप्रैल 24 -- युवती का आरोप है कि दिल्ली में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात मेरठ निवासी युवक से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि दोनों ने पहले निकाह किया और फिर कोर्ट मैरिज भी की। युवती के मुताबिक, कुछ समय साथ रहने के बाद युवक अचानक उसे छोड़कर चला गया और अब उसे साथ रखने से इनकार कर रहा है। इस मामले में युवती ने पहले गाजियाबाद में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर वह खुद मेरठ पहुंची। जहां युवक के परिवार ने युवती को घर में घुसने नहीं दिया। जिस पर युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। शोर-शराबा बढ़ने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। लिसाड़ी थाना एसआई का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक ...