निकाह के दिन ही दुष्कर्म का आरोपी दूल्हा भेजा गया जेल
देवरिया, मई 19 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक को निकाह के दिन ही पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।खुखुंदू थाना क्षेत्र का रहने वाला जीशान खान गांव की ही एक युवती से सात वर्ष से प्रेम संबंध में था। युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन इस बीच उसने दूसरी जगह शादी कर ली और युवती से अपना रिश्ता तोड़ लिया। युवती कई बार उससे मिल कर बातचीत करने का प्रयास की, लेकिन वह शादी को तैयार नहीं हुआ।दूसरे जगह शादी तय होने की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने 16 मई को इस मामले में खुखुंदू थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी जीशान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.