मुरादाबाद, जनवरी 30 -- निकाह के तीन दिन बाद ही विवाहिता ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। युवती की इस बात से मायके और ससुराल पक्ष के लोग नाराज हो गए। विवाहिता ने मायके और ससुरालियों से संबंध खत्म कर लिए और अपने प्रेमी के साथ चली गई। बिलारी के मूलगांव शेरपुर की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ ईदगाह के पास रहती है। उसका निकाह बिलारी के ही रहने वाले एक युवक के साथ बुधवार को बिलारी के एक मैरिज हॉल में हुआ था, निकाह धूमधाम के साथ हुआ। इसके बाद वलीमे के अगले दिन ही युवती ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताकर सबको हैरान कर दिया। प्रेमी बिलारी के पड़ोसी गांव का रहने वाला था। किसी हाल में वह ससुराल में रहने को तैयार नहीं हुई। विवाहिता के इस निर्णय के बाद पंचायत बैठी जिसमें उसने पति संग जाने से साफ इंकार कर दिया, कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ह...