अमरोहा, नवम्बर 10 -- अमरोहा, संवाददाता। निकाह व दूसरी रस्मों को अदा कर रविवार रात करीब एक बजे दुल्हन को लेकर घर पहुंचे 45 वर्षीय दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक दूल्हे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। खबर सुनते ही दुल्हन गश खाकर गिर बेहोश हो गई। एकाएक ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वलीमे की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। परिवार में मचे कोहराम के बीच हर किसी की आंख नम दिखाई दी। गमगीन माहौल में मृतक को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है। वहीं शहर निवासी एक अधिवक्ता की भी हार्ट अटैक से मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शहर के मोहल्ला नौगजा में स्व.अब्दुल कादिर का परिवार रहता है। उनके सबसे छोटे बेटे 45 वर्षीय गुड्डू उर्फ परवेज आलम की जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान थी। परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटे बुकसेलर गुड्डू के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.