शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- बंडा। कस्बे में निकाह की जिद पर अड़ी युवती का मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेने के बाद युवती की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि आरोपी को कथित रूप से चार दिन तक थाने में बैठाए रखने के बाद भी कार्रवाई न होने पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोहल्ले की युवती का निकाह तीन वर्ष पहले पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र में हुआ था। इसके बावजूद उसका अपने ही मोहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग चलता रहा। दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा, जिसकी जानकारी ससुराल पक्ष को होने पर युवती को मायके भेज दिया गया। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। उसने प्रेमी युवक से निकाह करने का दबाव बनाया, लेकिन युवक तैयार नहीं हुआ। दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.