बागपत, अप्रैल 8 -- बागपत। असारा गांव में एक निकाह कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। मौलाना ने मस्जिद में ही निकाह पढ़ाने की बात कही तो नोकझोंक हो गई। आरोपी पक्ष ने मौलाना से मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोग मौलाना नफीस को निकाह पढ़ाने के लिए बुलाने गए थे। इस दौरान मौलाना ने परंपरा के अनुसार निकाह मस्जिद में पढ़ाने की बात कही। इसी बात पर आरोपी पक्ष नाराज हो गया और नोकझोंक हो गई। इसके बाद आरोपी घर से अन्य लोगों को बुलाकर लाया और मौलाना नफीस से मारपीट की। इसके बाद उन्हें मस्जिद से निकालकर उनके कमरे का ताला लगा दिया। पीड़ित मौलाना नफीस ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.