निकाह का झांसा देकर शोषण, शादी के बाद पीटकर घर से निकाला
सहारनपुर, अगस्त 14 -- पहले पति की मौत के बाद प्रेमजाल में फंसाकर निकाह का झांसा देने, शारीरिक शोषण करने और शादी के बाद दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। थाना जनकपुरी क्षेत्र निवासी पीड़िता की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार पहले निकाह के बाद पति की मौत होने पर वह पिता के घर रह रही थी, जहां आरोपी गुलबहार का आना-जाना था। उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण किया और गागलहेडी स्थित मकान बिकवाकर 11 लाख रुपये हड़प लिए। दबाव पर 25 अक्टूबर 2025 को मुस्लिम रीति से निकाह हुआ। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग कार व पांच लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। विरोध पर एक जून को सुबह करीब नौ बजे पीड़िता को मारपीट कर पहने कपड़ों में घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने आरपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.