मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- कोतवाली क्षेत्र के पड़ोसी गांव में निकाह का झांसा देकर युवक नाबालिग से लगातार संबंध बनाता रहा। बाद में शादी से इंकार करने पर एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह फेरी लगाकर दरी चादर बेचने का काम करता है। वह बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी भी मायके गई हुई थी। 25 मार्च को रात 10 बजे उसकी 17 साल की बेटी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस का रहने वाला राजा पुत्र ताहिर घर में घुस आया और उसकी बेटी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। परिवार जब घर आया तो बेटी ने सारी घटना बताई। इसके बाद संभ्रांत नागरिकों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में बेटी के बालिग होने के बाद दोनों का निकाह करने का फैसला किया गया। कुछ दिन पूर्व राजा उर्फ़ कासिम ने शादी से मना कर दिया। विरोध करने...