लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर में होली के त्योहार से पहले बैंकिंग गड़बड़ी का मामला सामने आया है। भानपुर निवासी सावित्री देवी पत्नी ठाकुर प्रसाद जायसवाल ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की भानपुर शाखा में 2000 रुपए की निकासी के बाद उनके खाते से अचानक 10,000 रुपए कटने का मैसेज आ गया। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने बैंक से सिर्फ 2000 निकाले थे, लेकिन पासबुक में उक्त राशि अंकित नहीं की गई। करीब 30 मिनट बाद उनके मोबाइल पर 10 हजार रुपए निकासी का संदेश आया। मैसेज देखते ही वह घबरा गईं और तुरंत बैंक पहुंचीं। वहीं शाखा प्रबंधक का कहना है कि सर्वर व तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह समस्या हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...