भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। जिले में एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ हो गया। पहले दिन बुधवार को स्कूलों में स्कूल चलो रैली निकाली गई। बस्तियां, गांवों में पहुंच कर गुरुजनों ने बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया। इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय बनकट, सुरियावां एवं कंपोजिट स्कूल पिपरी, भदोही में रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय बनकट के प्रधानाध्यापक डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान गांवों में पहुंच कर किया गया। सीडीपीओ ने संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता, टीकाकरण एवं जागरूकता के बारे में जानकारी दी। इसी तरह भदोही शहर के पिपरी स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। गांव के यादव, पाल, मौर्या एवं क्षत्रिय बस्ती में पहुंच कर बच्चों को स्कूल भेजने...