कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- सिराथू के राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 (महिला आरक्षण अधिनियम) अंतर्गत सोमवार को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान साइकिल यात्रा और सैंड आर्ट से महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में के तहत साइकिल यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने महिला अधिकारों से संबंधित नारे लिखे बैनर के माध्यम से समाज को जागरूक किया। महाविद्यालय परिसर में छात्राओं ने सैंड आर्ट से नारी शक्ति, समानता और अधिकारों को दर्शाया। इस मौके पर डॉ. उत्तम कुमार शुक्ल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच विकसित करने से ही संभव है। आयोजन में डॉ. जसविन्दर कौर (प्रभारी, मिशन शक्ति) की महत्वपूर्ण भूमिक...