आरा, जून 23 -- आरा, निज प्रतिनिधि । मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मंगलवार को आरा शहर में कर्बला के शहीदों की याद में पारंपरिक मातमी जुलूस मेहदी का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस महादेवा महाजन टोली नंबर एक स्थित डिप्टी शेर अली के इमामबाड़ा से स्वर्गीय अहमद हुसैन की ओर से निकाला गया। लगभग 200 वर्ष पुरानी इस परंपरा में बड़ी संख्या में शिया समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी भाग लेकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस महादेवा रोड, धर्मन चौक, गोपाली चौक, शीश महल चौक, सिंडिकेट इमामबाड़ा और बिचली रोड होते हुए पुनः धर्मन चौक एवं महादेवा रोड स्थित डिप्टी शेर अली के इमामबाड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- निकाला गया मेहदी का जुलूस, कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलिजुलूस का उद्देश्य जुलूस में कर्बला के शहीदों, विशेष रूप से हज़रत ...