रांची, फरवरी 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अपनी संभावित हार से घबराकर लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रशासनिक व्यवस्था पर अनावश्यक आरोप लगा रही है। निकाय चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत कराए जा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस कानून के अनुसार कार्य कर रही है। यदि किसी व्यक्ति विशेष पर आचार संहिता उल्लंघन या अन्य मामलों में कार्रवाई होती है, तो उसे राजनीतिक प्रतिशोध करार देना भाजपा की पुरानी रणनीति है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी सहित किसी भी नेता पर यदि स्थानीय प्रशासन द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की गई है, तो उसका निर्णय तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर हुआ होगा। कानून सभी के लिए समान है औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.