निकाय चुनाव में हार के बाद राजस्थान कांग्रेस में कलह, डोटासरा का इस्तीफा मांगा; आखिर चल क्या रहा है?
जयपुर, अक्टूबर 1 -- राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के अंदर की खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर सीधे निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। विश्वेंद्र सिंह ने चुनाव में टिकट बंटवारे से लेकर डोटासरा के परिवार से जुड़े पुराने भर्ती मामलों तक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग भी की है।टिकट बंटवारे को हार की वजह बताया विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि कांग्रेस की शहरी निकाय चुनाव में हार की बड़ी वजह टिकटों का गलत वितरण रहा। उनके मुताबिक भरतपुर और डीग के दोनों जिला अध्यक्षों ने पार्टी के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हुए अपने पसंदीदा लोगों को टिकट दिए। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.