रांची, फरवरी 17 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर रांची थोक वस्त्र विक्रेता कर्मचारी संघ ने राज्य निर्वाचन आयोग से सवेतन अवकाश सुनिश्चित करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष शंकर प्रसाद की ओर से इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन भी दिया गया। इसमें कहा गया है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। लेकिन, व्यवहार में देखा जाता है कि चुनाव के दिन भी कई निजी दुकानें, फैक्ट्रियां और कार्यालय खुले रहते हैं। वहां कार्यरत कर्मचारी नौकरी जाने के भय से मतदान करने नहीं जा पाते और अपने मताधिकार से वंचित रह जाते हैं। संघ ने आयोग से अनुरोध किया है कि चुनाव के दिन सभी निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सवेतन अवकाश प्रदान करने व किसी भी प्रकार के दबाव या प्रतिकूल कार्रवाई पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.