धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निगम चुनाव में नामांकन के लिए अब तीन दिन ही शेष बचे हैं। चार फरवरी को नामांकन की अंतिम तिथि है। उसके बाद स्क्रूटनी और फिर चुनाव चिह्न का आवंटन सात फरवरी को होगा। प्रत्याशी नामांकन के बाद अपने चुनाव चिह्न को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुक होंगे। प्रत्याशियों को कुर्सी-टेबल से लेकर एसी-फ्रीज तक चुनाव चिह्न मिलेगा। चुनाव चिह्न का आवंटन देवनागरी लिपि में लिखे हुए उनके नाम और चुनाव चिह्न के क्रमानुसार आवंटन किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद वर्ण क्रम के अनुसार देवनागरी लिपि में उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी। इसके आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित चुनाव चिह्न निर्धारित नियमों के तहत आवंटित किया जाएगा। मेयर के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 60 तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.