गिरडीह, फरवरी 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झामुमो समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा को जीत दिलाने के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह व अन्य नेताओं ने ताकत झोंक दी है। समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार ने भी मोर्चा संभाल लिया है। विभिन्न जाति समूहों, मोहल्लावासियों के साथ बैठक करके प्रमिला मेहरा को समर्थन देने की बात कह रहे हैं। मंगलवार को आश्रम रोड में राजकुमार ओझा की अगुवाई में उन्होंने लोगों से मुलाकात की और प्रमिला मेहरा को समर्थन देने का आग्रह किया। इधर, झामुमो नेताओं ने जगह जगह नुक्कड़ सभा कर समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा के लिए समर्थन मांगा। दूसरी ओर भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.