रांची, फरवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नगर निकाय चुनाव के मतदान का फाइनल आंकड़ा आ गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी डाटा के अनुसार, 48 नगर निकायों में 63.05 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसमें सबसे ज्यादा मतदान बड़हरवा नगर पंचायत में हुआ है। बड़हरवा में 75.40 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम रांची नगर निगम में 43.43 प्रतिशत मतदान रहा। सरायकेला नगर पंचायत में 74.86 प्रतिशत, बासुकीनाथ नगर पंचायत में 74.11 प्रतिशत, बुंडू नगर पंचायत में 74.07 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा बड़कीसरैया नगर पंचायत, महगामा, मधुपुर और चाकुलिया नगर पंचायत में भी 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। झारखंड के 48 नगर निकायों में हुए चुनाव के बाद शुक्रवार को मतों की गिनती होगी। नौ नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों में हुए चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए 562 और वार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.