निकाय चुनाव में ठगों से सावधान राजस्थानियों; फर्जी वोटर लिंक पर क्लिक किया तो हो सकता है बड़ा नुकसान
जयपुर, अगस्त 25 -- राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत चुनावों के दौरान साइबर ठगों की सक्रियता बढ़ने की आशंका को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने आमजन, चुनाव प्रत्याशियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने चेताया है कि ठग वोटर लिस्ट, पोलिंग बूथ, वोटर कार्ड अपडेट और चुनावी प्रक्रिया के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों को निशाना बना सकते हैं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में फर्जी वोटर लिंक, OTP, QR कोड, फिशिंग ई-मेल, डीपफेक वीडियो और फेक न्यूज से सावधान रहने की अपील की गई है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और OTP, बैंकिंग डिटेल, UPI PIN जैसी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें।'वोटर लिस्ट में नाम देखें'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.