धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद जिला यादव महासभा की बैठक शनिवार को धैया स्थित ललिता भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष आरएन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर हाल ही में नगर निगम व नगर परिषद चुनाव में जीत दर्ज करने वाले समाज के प्रतिनिधियों का सम्मान कर उनका स्वागत किया गया। माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान वार्ड संख्या 44 से निर्वाचित हुलासो देवी, वार्ड 51 से डॉ वीरेंद्र कुमार यादव, वार्ड 16 से अशोक यादव तथा वार्ड 47 से संजय यादव को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नगर परिषद के उपाध्यक्ष विजय यादव को भी समाज की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चुनाव में दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रत्याशियों को भी समाज की ओर से सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।वक्ताओं ने कहा कि नगर निकाय चुनाव म...