सिमडेगा, दिसम्बर 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। संस्था नगर अपना के संस्थापक चंदन डे ने निकाय चुनाव के लिए जारी रोस्टर सूची में ओबीसी का आरक्षण शून्य किए जाने पर रोष प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने नगर परिषद चुनाव में ओबीसी वर्ग के लिए भी आरक्षण निर्धारित करने की मांग की है। चंदन डे ने कहा कि नप चुनाव के लिए कुल बीस वार्डो का आरक्षण सूची प्रकाशन किया गया है। लेकिन कई वार्डो में आरक्षण का प्रकाशन जनसंख्या के आधार पर नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 17 में ओबीसी की आबादी लगभग 90 प्रतिशत है। परन्तु इस वार्ड मे भी आरक्षण नहीं दिया गया है। इसके अलावे कई वार्डो में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम होने के बाद भी महिलाओं को ही आरक्षण दिया गया। चंदन डे ने आरक्षण सूची में सुधार कर नए सिरे से प्रकाशन करने की मांग की है। इधर भाजपा ओबीसी मोर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.