जमशेदपुर, जनवरी 24 -- जमशेदपुर। निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में झरिया की विधायक रागिनी सिंह जमशेदपुर पहुंचेंगी। उनके साथ उनके पति और झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह भी मौजूद रहेंगे। शहर आगमन पर मानगो के काली मंदिर, पारडीह में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां समर्थकों और कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है।रागिनी सिंह का यह दौरा खास तौर पर मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर अहम माना जा रहा है। वे यहां अपने संगे-संबंधियों, समर्थकों और स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर चुनावी माहौल बनाएंगी। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.