रामगढ़, जनवरी 29 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ में 1 अध्यक्ष के साथ 32 वार्ड पार्षद पर चुनाव होना है। नामांकन संबंधित सभी प्रक्रिया जिला परिषद रामगढ़ कार्यालय से संपन्न होगी। इसे लेकर जिला परिषद रामगढ़ कार्यालय में बुधवार को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन हुआ। इस दौरान निकाय चुनाव लड़ने के संभावित प्रत्याशी कार्यालय में देखे गए। वे नामांकन के लिए समर्पित की जाने वाले दस्तावेज के बाबत जानकारी ले रहे थे। गुरुवार से नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु होगी। इसे लेकर अंतिम तिथि 4 फरवरी तय किया गया है। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रतिदिन नामांकन पत्र लेने अथवा दाखिल करने की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 5 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगा। साथ ही अभ्यथी अगले दिन 6 फरवरी को सुबह 11 से ...