चतरा, फरवरी 17 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए चतरा में 20 फरवरी से वाहनों की धर-पकड़ अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान यहां मुख्य रूप से स्कॉर्पियो, बोलेरो और सवारी गाड़ी को चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहित किया जाएगा। प्रशासन ने जब्त वाहनों के लिए नई दरें भी निर्धारित कर दी हैं। कार मालिकों को प्रतिदिन 1,120 से 1,340 रुपये तक भुगतान किया जाएगा, जबकि बसों के लिए सीटों की संख्या के अनुसार 800 रुपये से 3,500 रुपये प्रतिदिन की दर तय की गई है। मुख्य रूप से चतरा नगर पालिका चुनाव के लिए 42 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर चुनाव कर्मियों को वाहन से भेजा जाएगा, जिसके लिए जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। जिला परिवहन पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.