निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी तैनात
चम्पावत, मई 23 -- सतीश जोशी, चम्पावत। नगर पंचायत पाटी के चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मनीष कुमार ने निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अजय सिंह को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि लोनिवि लोहाघाट की सहायक अभियंता प्रियंका चौहान को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। सदस्य पद के निर्वाचन के लिए डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी को निर्वाचन अधिकारी बनाय है। जबकि लघु सिंचाई उपखंड बाराकोट के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे। प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.