रांची, जनवरी 30 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव के लिए मतदानकर्मियों को मोरहाबादी स्थिति रांची विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट ब्लॉक-डी में प्रशिक्षण मिलेगा। तीन चरणों वाले प्रशिक्षण के पहला चरण 2 से 6 फरवरी तक चलेगा। इस चरण में पीठासीन पदाधिकारी के साथ प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ मतदान पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजन हर दिन 3 पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे, दूसरी दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक एवं तीसरी पाली शाम 3:30 से 5:30 बजे तक चलेगी। दूसरे चरण का प्रशिक्षण 11 से 14 फरवरी तक चलेगा। तीसरे चरण का प्रशिक्षण 17 से 20 फरवरी तक दिया जाएगा। दोनों चरणों में भी प्रशिक्षण की पालियां पूर्व निर्धारित समयानुसार होगी। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए अलग से प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट का ...