जमशेदपुर, जनवरी 30 -- नगर निकाय चुनाव के लिए आज से वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन होने की संभावना है। नामांकन प्रपत्र मिलने के पहले ही दिन जिले के तीनों निकायों मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद व चाकुलिया नगर पंचायत के लिए वार्ड सदस्यों ने कुल 176 नामांकन प्रपत्र खरीदे थे। इसके अलावा मेयर व अध्यक्ष पद के लिए भी 15 नामांकन प्रपत्र खरीदे गये थे। नामांकन करने के लिए प्रत्याशी को नामांकन फार्म भरना है। एक साामान्य एफिडेविट, दो स्वघोषणा शपथ पत्र के माध्यम से कि 9 फरवरी 2013 के बाद तीसरा बच्चा नहीं हुआ है और उसके ऊपर संबंधित नगर निकाय का कोई टैक्स बकाया नहीं है। इसके अलावा फार्म खरीदने का नाजिर रसीद या उसकी छाया प्रति भी नामांकन प्रपत्र में संलग्न करना है। ये सारे काम करने के बाद ही कोई प्रत्याशी नामांकन प्रपत्र जमा कर सकता है। प्रत्याशी एक या द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.