कोडरमा, फरवरी 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर निकाय चुनाव के नामांकन में आज सोमवार से सरगर्मी बढ़ने के आसार हैं। अबतक कई पार्टियों के समर्थित उम्मीदवारों ने जहां पर्चा खरीदा, वहीं कई उम्मीदवार आज पर्चा खरीदने के अलावा नामांकन दाखिल कर सकते हैं। झुमरीतिलैया नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए अभी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। कई लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र से भी अध्यक्ष पद के लिए कई लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इधर, डोमचांच नगर पंचायत में पहले दिन कोई भी नामांकन फार्म नहीं बिका। कोडरमा जिला प्रशासन की ओर से निकाय चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इस बार तीनों निकायों के 57 वार्डों के कुल एक लाख 13 हजार नौ सौ 28 मतदाता शहर की नई सरकार चुनेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया कि नगर निकाय का चुनाव इस बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.