जमशेदपुर, फरवरी 28 -- जमशेदपुर। मानगो, जुगसलाई एवं चाकुलिया नगरपालिका चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ कराई गई। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। अभ्यर्थियों व उनके अधिकृत अभिकर्ताओं की उपस्थिति में चरणबद्ध तरीके से मतों की गणना कर विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने इस कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल, पर्यवेक्षकों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजन के सहयोग के लिए आभार जताया तथा इसे सामूहिक अनुशासन का परिणाम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.