जयपुर, अगस्त 19 -- राजस्थान में लंबे समय से टल रहे शहरी निकाय चुनावों का आखिरकार ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है। यह आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहरी क्षेत्रों में सरकार और स्थानीय निकायों की ओर से नए विकास कार्यों की शुरुआत पर रोक लग गई है। आचार संहिता के दौरान किसी नए काम की घोषणा नहीं की जा सकेगी और न ही नए वर्क ऑर्डर जार...