जमशेदपुर, जनवरी 27 -- जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना आज रांची में जारी होगी। जिला स्तर पर भी इसकी जानकारी हो गई है। यही वजह है कि निकाय चुनाव के लिए बनाये गये सेल छुट्टी के बाद अचानक मंगलवार को सक्रिय हो गये। लंबे समय के बाद हाई कोर्ट के आदेश से चुनाव कराये जा रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन नगर निकायों में चुनाव होने वाला है। इनमें मानगो नगर निगम, जुसगलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत शामिल है। मानगो नगर निगम में पहली बार चुनाव होगा। जुगसलाई में करीब 44 साल बाद चुनाव होंगे। सिर्फ चाकुलिया नगर पंचायत ही ऐसी निकाय है, जहां पिछली बार चुनाव हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.