रामगढ़, जनवरी 20 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कसना शुरु कर दिया। इसे लेकर लगातार बैठक को दौर जारी है। भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन ने प्रमंडल स्तर पर एक प्रभारी और तीन सह प्रभारी बनाए हैं। हजारीबाग प्रमंडल प्रभारी की जिम्मेवारी प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद को सौंपी गई है। वहीं सह प्रभारी के रुप में पार्टी संगठन का कार्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, टुन्नू गोप और रणंजय कुमार कुंटू देखेंगे। संभावना जताई जा रही है कि सभी सह प्रभारियों को एक-एक जिला आवंटित किया जाएगा। इसके बाद प्रभारी अपने-अपने जिला में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए कार्य में जुटेंगे। - पांच सदस्यीय कमेटी जल्द करेगी दौरा निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश स्तरीय पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी बहुत जल्द रामगढ़ जिला का दौरा करेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.