जमशेदपुर, जनवरी 21 -- निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी या अप्रिय घटना से निपटने के उद्देश्य से सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र के विवादित और असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, निकाय चुनाव से पहले हर थाना क्षेत्र से 100 से अधिक विवादित लोगों को चिन्हित किया जाएगा। इसमें पूर्व में चुनावी हिंसा, मारपीट, रंगदारी, अवैध गतिविधियों या शांति भंग करने के मामलों में संलिप्त रहे लोग शामिल होंगे। चिह्नित किए गए लोगों से संबंधित थानों में बांड भरवाया जाएगा और उन्हें नियमित रूप से थाने में हाजिरी देने का आदेश दिया जाएगा। साथ ही उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी जाएगी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.