जमशेदपुर, जनवरी 28 -- झारखंड में नगर निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को चुनाव की आधिकारिक घोषणा होते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आया। कदमा स्थित निर्मल महतो सामुदायिक भवन में पूर्वी सिंहभूम संयोजक मंडली की एक अहम रणनीतिक बैठक हुई। इसमें संयोजक मंडली के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और आगामी चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में हिदायत ख़ान, सुमन महतो, सुनील महतो, प्रमोद लाल, सबिता महतो, बारी मुर्मू और राजू गिरी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि पार्टी नगर निकाय चुनावों में पूरी ताकत झोंकने जा रही है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे हेमंत सोरेन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को वार्ड स्तर तक पहुंचाएं। बैठक में संगठन को मजबूत करने और वार्ड स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.