पटना, दिसम्बर 13 -- पटना नगर निगम के पार्षदों का एक शिष्टमंडल शनिवार को नगर आयुक्त यशपाल मीणा से मिला। पार्षदों ने नगर आयुक्त को बताया कि पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू पटना के सभी वार्डों में न्याय पूर्ण विकास की राह में लगातार रोड़ा बनी हुई हैं। नगर निगम बोर्ड द्वारा बजट की बैठक में सर्वसम्मति से पारित 75 वार्डों में 1 करोड़ की राशि से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव को अभी तक लटकाए हैं और कई महीनों बाद जब महापौर ने 15 दिसंबर को सशक्त स्थाई समिति की बैठक बुलाई है कार्य सूची में भी सभी वार्डों में 1 करोड़ की योजना को शामिल नहीं किया है। पार्षदों का आरोप है कि निगम प्रशासन ने सभी 75 वार्डों में 1 करोड़ की योजना कराने का प्रस्ताव दिया मगर महापौर अभी तक इस प्रस्ताव को दबा कर रखी हुई हैं। इससे कई महत्वपूर्ण विकास कार्य लंबित है। आम जनता को कठिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.