पीलीभीत, जुलाई 30 -- पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशालाा का आयोजन किया गया। एडीएम प्रसून द्विवेदी की अध्यक्षता में गांधी सभागार में नगर विकास एवं ग्रामीण विकास के अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट नियम 2026 के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन के लिए निकायों में संचालित डोर-टू-डोर वेस्ट कलैक्शन की व्यवस्था को सुदृण बनाने पर जोर दिया गया। जीपीएस आधारित मानीटरिंग व प्रोसेसिंग प्लांट को पूर्ण क्षमता से संचालित करने तथा प्रत्येक माह समीक्षा बैठक के पूर्व सूचना समय से केन्द्रीयत पोर्टल पर आधुनांत कराने के लिए निर्देशित किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण द्वारा बताया गया कि ठोस अपशिष्ट नियम 2026 जनपद के शहरी स्थानीय निकाय के साथ-साथ ग्रामीण स्थानीय निकाय पर भी लागू होगें। यह भी प...