पटना, जनवरी 27 -- राज्य के जिन नगर निकायों का परिसीमन हो चुका है, यदि वहां की समिति का कार्यकाल बचा हुआ है तो उसे भंग कर नया चुनाव नहीं होगा। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा करना निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पार्षदों के साथ अन्याय होगा। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के नेतृत्व में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से मिला। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि हाल में दानापुर निजामत, नगर परिषद् क्षेत्र में फरीदनपुर, मैनपुरा, जमसौत, ढिबरा, कोथवां, मुस्तफापुर, बबक्करपुर, आशोपुर और नसीरपुर गांवों को शामिल कर इसका क्षेत्र विस्तार किया गया था। परिसीमन के बाद विभाग ने इसे अक्टूबर में अधिसूचित कर दिया। अब नियमानुसार राज्य निर्वाच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.