नैनीताल, मई 29 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल जिले के सभी निकायों में एक से 30 जून तक स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत निकाय स्तर पर 'लोक कल्याण मेला' भी लगाया जाएगा। नगर पालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रमों की रूपरेखा और तिथियां तय कर दी गई हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सीधा लाभ पहुंचाना है। नगर पालिका नैनीताल में तीन जून को पंत पार्क मल्लीताल में लोक कल्याण मेला और 18 जून को स्वनिधि महोत्सव आयोजित होगा। नगर पालिका भीमताल में 12 व 16 जून को लोक कल्याण मेला, नगर पालिका भवाली में 17 जून को मेला, नगर पंचायत लालकुआं में 20 व 24 जून को मेला लगाया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के परिवारों ...