महाराजगंज, मार्च 29 -- महराजगंज। जिले के सभी निकायों के घरों में स्मार्ट मीटर लगेगा। कार्यदायी संस्था ने इलेक्ट्रानिक मीटर की जगह स्मार्ट मीटर शिफ्ट करने का कार्य तेज कर दिया है।अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल महराजगंज वाईपी सिंह ने बताया कि शहर से लेकर गांव के सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगना है। पहले चरण में निकायों को स्मार्ट मीटर से संतृप्त करने का कार्य तेज कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...