निकाय: सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का हुआ चुनाव, सभी निवर्तमान ने मारी बाजी
बेगुसराय, मई 30 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के कारगिल विजय सभा भवन में शनिवार को नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ। सात सीट पर कुल 14 उम्मीदवार खड़े थे। कुल 45 पार्षदों में से मतदान में 40 पार्षद मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारी- सह- डीडीसी आकाश चौधरी ने विजयी उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। विजय घोषित किये गये उम्मीदवारों में गौरव कुमार, गुलशन खातून, सुलेखा कुमारी, विनय मिश्रा, विपिन पासवान, नीलम देवी, वंदना कुमारी का नाम शामिल है। विजयी उम्मीदवारों को डीडीसी ने विजयी प्रमाण पत्र दिया। विजयी सभी उम्मीदवार सशक्त स्थायी समिति के निवर्तमान सदस्य थे। विजयी उम्मीदवारों ने मुख्य पार्षद पिंकी देवी व पूर्व मुख्य पार्षद संजय सिंह के प्रति आस्था जताया है। यह भी पढ़ें- बेगूसराय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.