कन्नौज, मई 5 -- क्षेत्र के निकवा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जबकि बाइक सवार दोनों युवक मौके से चले गए। जानकारी के अनुसार निकवा गांव निवासी बृजभान सिंह (60) मंगलवार दोपहर पैदल तेराजाकट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह निकवा एक्सप्रेसवे अंडरपास के समीप पहुंचे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वृद्ध सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बताया गया कि बाइक को कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव औराई निवासी सुंदरम (25) चला रहा था। जबकि उसके साथ उसका दोस्त शिवांशु (20) भी सवार था। हादस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.