सीवान, मई 7 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में बुधवार को उस समय हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। जब महाराष्ट्र के बिरार से आई एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवक की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान युवती ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, बलुआ गांव निवासी युवक राजस्थान की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। गांव आने के बाद उसकी मुलाकात युवती से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था। जिसके बाद दोनों पिछले तीन वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। यह भी पढ़ें- प्रेमिका ने बारात ले जा रहे दूल्हे की शादी रुकवाई शादी की तैयारी बताया जाता है कि कुछ दिन पहले युवक बिना सूचना दिए अपने गांव लौट आया और ...