बांदा, फरवरी 14 -- बांदा। संवाददाता बड़ोखर बुजुर्ग में लगातार कई वर्षों से चल रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी महाशिवरात्रि से रामकथा का आयोजन शुरू होगा। पहले दिन शंकर जी की बरात और तिलक चढ़ाने का कार्य किया जाएगा। साथ में कलश यात्रा का भी आयोजन होगा| गिरवां थाने के बड़ोखरबुजुर्ग गांव में रामकथा का आयोजन हो रहा है। पहले दिन शिवबारात निकाली जायेगी। मुरली मनोहर मंदिर में माता पार्वती की तरफ से तिलक चढ़ाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही रामकथा का कलश यात्रा का आयोजन रहेगा। रात्रि में ही माता पार्वती भगवान शंकर का विवाह का आयोजन किया जाएगा। कन्यादान का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक श्रीसंकटमोचन मंदिर के पुजारी तुलसीदास जी महाराज ने बताया की राम कथा लगातार आठ दिन चलेगी। महायज्ञ भी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.