गंगापार, अप्रैल 19 -- लालापुर क्षेत्र में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में श्रद्धालुओं और युवाओं ने हिस्सा लेकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ डेराबारी स्थित हनुमान मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। यहां से शुरू होकर यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लालापुर के मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। लालापुर क्षेत्र के युवाओं के साथ आसपास के ग्रामीण अंचल भटपुरा, डेराबारी, पंडुआ, प्रतापपुर, सेमरी, नौढिया, अमिलिया तरहार और मझियारी के युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। डीजे की धुन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-झूमते युवाओं के जोश ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.