नई दिल्ली, अगस्त 7 -- अगर आप महाराष्ट्र में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा विभाग ने पवित्र पोर्टल के जरिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की शुरुआत कर दी है। इसके तहत शिक्षक अभिरुचि और बुद्धिमत्ता परीक्षा (TAIT) 2025 में सफल उम्मीदवारों के लिए पोस्ट की प्राथमिकता भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत सरकारी, स्थानीय निकाय और निजी सहायता प्राप्त स्कूलों में कुल 30,209 शिक्षक पदों को भरा जाएगा। विभाग की ओर से 6 अगस्त को जारी प्रेस नोट के अनुसार, TAIT 2025 की ऑनलाइन परीक्षा 27 मई से 5 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2,28,808 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 2,11,308 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के ...