पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार को सुबह से ही कड़ी धूप खिली रही। अगले 48 घंटे मौसम साफ रहने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चली। मौसम के मिजाज बदलते ही बिजली ने झटका देना शुरू कर दिया। भट्ठा बाजार में शाम में करीब दो घंटे तक बिजली बाधित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...