मोतिहारी, दिसम्बर 25 -- मोतिहारी। जिले में छह दिनों बाद धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली है। सुबह से मौसम में बदलाव का रूख दिखने लगा जब सूर्य की किरणें चारो तरफ अपनी एहसास कराने लगी। धूप निकलते ही ठंड से जूझ रहे लोग घरों से बाहर निकलने लगे। छतों पर धूप सेंकने के लिए लोग पहुंचने लगे। सड़कों पर चहल पहल बढ़ गयी। बाजारों में धूप निकलने से रौनक लौटने लगी। ठंड से परेशान लोगों को मौसम में आए बदलाव से काफी सकून मिला। पछुआ हवा का जोर भी कम दिखा। इससे दिन में ठंड से परेशानी नहीं हुई। शहरी क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूर धूप निकलने से काम की तलाश में पहुंचने लगे। ठंड से खेती किसानी प्रभावित थी। धूप निकलने से किसान भी खेती बाड़ी में जुट गये। रबी फसल की सिंचाई सहित अन्य कृषि कार्य में किसान मशगुल हो गये। सुबह में कोहरा की तीव्रता कम रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.