बांदा, अप्रैल 6 -- बांदा। ओरन कस्बा निवासी राजू निषाद ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह पौहार (बदौसा) का रहने वाला है। यहां फूलचंद्र रैकवार के मकाने में किराए पर रहता है। रविवार को पौहार से होकर रात 11 बजे ओरन आया। इमाम बक्श, उसका बेटा पप्पू व नाती मुसाहित चारपाई आरसीसी रोड में घर के पास डाले थे और भैंस बांधे थे। निकलने को रास्ता मांगा तो सभी ने मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। सोमवार सुबह निकलने पर रास्ते में फिर मारपीट की। मोहल्ला छोड़ने की धमकी दी। पुलिस ने पिता व दो पुत्रों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...