गुमला, सितम्बर 7 -- गुमला, संवाददाता। जलवायु परिवर्तन के कारण अनियमित बारिश,तापमान में उतार-चढ़ाव और सूखे जैसी परिस्थितियां वर्षा आधारित खेती के लिए चुनौती बन रही हैं। ऐसे में कृषि विज्ञान केंद्र गुमला की ओर से निकरा परियोजना के तहत जलवायु-सहिष्णु फसलों और उन्नत किस्मों का प्रक्षेत्रीय प्रदर्शन कराया जा रहा है। इसका किसानों के उत्पादन और उत्पादकता पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

जलवायु-सहिष्णु तकनीकें परियोजना के तहत जिले की कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल ऐसी फसल किस्मों और उत्पादन तकनीकों का प्रदर्शन किसानों के खेतों में किया जा रहा है, जो प्रतिकूल मौसम में भी बेहतर अनुकूलन और उत्पादन स्थिरता की क्षमता रखती हैं। किसानों को इन तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव कराने के लिए प्रशिक्षण, प्रक्षेत्र दिवस और वैज्ञानिक परामर्श भी दिया जा रहा...